फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gautia people are entitled to power theft

गौटिया वाले तो बिजली चोरी को हक मान बैठे हैं

Tue, 18 Apr 2017 01:28 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 18 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Gautia people are entitled to power theft
गौटिया वाले तो बिजली चोरी को हक मान बैठे हैं - फोटो : Gautia people are entitled to power theft
पिछले तीन महीने में जगतपुर उपकेंद्र से पोषित इलाकों में अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चला तो 80 अवैध कनेक्शन गौटिया इलाके में पकड़े गए। बाकायदा, मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बावजूद चोरी में कोई कमी नहीं आई। बिजली विभाग के रिकार्ड में चोरी न रुक ने से लाइनलॉस 70 फीसदी पहुंच चुका है। शाम शुरू होते ही कटिया का दौर ऐसे शुरू होता है जैसे कोई चीज मुफ्त में बंट रही हो। इस अव्यवस्था से अन्य लाइनें और उपभोक्ता प्रभावित होते रहते हैं। 
विज्ञापन

14 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई देना शुरू कराया है। शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां लोगों ने मुफ्त की बिजली अपना अधिकार मान लिया है। बिजली चोरी की वजह से बार बार फाल्ट होता है और ट्रांसफार्मर खराब होते हैं तो हल्ला करने में भी अव्वल। एक उदाहरण के तौर पर अमर उजाला टीम ने जमीनी हकीकत जानने के लिए पुराना शहर के गौटिया इलाके का जायजा लिया। पूरे इलाके में ताराें का जाल फैला हुआ था।  हर गली में कटिया पड़ी हुई है। तमाम लोगाें ने बताया कि वे बिल देते हैं लेकिन चोरों ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि हर घंटे फाल्ट हो जाता है। शाम होते ही कटिया लगाने की होड़ शुरू हो जाती है। कई लोग चोरी की बिजली से कारखाने तक चला रहे हैं। क्षेत्र का लाइनमैन और प्राइवेट कर्मी सब जानते हैं। यहां कुछ क्षेत्रों में  एबी केबिल भी डाली गई है,चोरों ने उसमें भी छेद कर दिए। 
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड 
इलाके में नौ ट्रांसफार्मर हैं। रिकार्ड में उपभोक्ता मात्र 2000 हैं। कहने को तो लोड क्षमता 4000केवीए है, सभी ओवरलोड है।   नगर निगम की कीमती जमीनों पर कब्जा हो चुका है। इसलिए विभाग नए ट्रांसफार्मर नहीं लगवा पा रहा है। लोग विरोध करते हैं।  स्थानीय निवासी फैज बताते हैं कि पिछले साल गर्मी में एक हफ्ते में दो ट्रांसफार्मर भी नहीं चले थे। अकरम ने बताया कि नई कब्रिस्तान के पास तो एक ट्रांसफार्मर पिछले साल से फुंका पड़ा है। इसे दो भाग में किया जाना है। जगह न मिलने से यह ऐसे ही पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- चोरी रुके तो खूब मिले बिजली 
अवैध कनेक्शनों के खिलाफ चले अभियान में सबसे ज्यादा मामले इसी क्षेत्र में पकड़े जाते हैं। बकाएदाराें की भरमार है। इन दिनों किश्तों पर कनेक्शन मिल रहे हैं फिर भी आवेदक नहीं आ रहे हैं। जेई सुल्तान आलम बताते हैं कि इस इलाके में लोड इतना ज्यादा हो जाता है कि भूमिगत नई एचटी लाइनें तक फुंक गई। ट्रांसफार्मर एक हफ्ता भी नहीं चलता। एलटी लाइनें टूटना एक आम बात है। इससे अन्य इलाकाें के उपभोक्ता प्रभावित होते हैं। अगर लोग वैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करें तो 24 घंटे निर्बाध सप्लाई मिलेगी। 

इंफो 
इलाका- गौटिया 
सब स्टेशन- जगतपुर
उपभोक्ता- 2000
ट्रांसफार्मर- 9
वसूली- 7 लाख रुपए प्रतिमाह
लाइनलॉस- 70 प्रतिशत 
बकाएदारी- 1.5 करोड़ रुपए  
लोगों से कनेक्शन का आग्रह किया जा रहा है। किश्तों पर कनेक्शन देने को हम तैयार हैं और पुराने बकाया बिलों पर सरचार्ज माफ की योजना भी चल रही है। अगर लोग नहीं मानेंगे तो सघन अभियान चलाया जाएगा। 
- जेपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता, खंड चार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed