{"_id":"5a47fcba4f1c1b0d698c51b7","slug":"gas-subsidy-not-available-if-it-does-not-link-to-aadhaar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से लिंक न करने पर नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से लिंक न करने पर नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी
बरेली।
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी एलपीजी डीलरों से कहा है कि जो कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन पर मिलने वाली गैस सब्सिडी तत्काल रोक दी जाए। इसके साथ ही वन फैमिली, वन कनेक्शन नियम सख्ती से लागू करें।
नए वर्ष में वन फैमिली, वन कनेक्शन नियम और सख्त करने की तैयारी है, क्योंकि सब्सिडी के लिए एक घर में कई घरेलू रसोई गैस कनेक्शन संचालित हैं। पेट्रोलियम कंपनियों की जानकारी में आया है कि ज्यादातर लोग सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक तौर पर कर रहे हैं, जबकि जरूरतमंद उपभोक्ता परेशान हैं। कंपनियों ने निर्देश दिए हैं कि सब्सिडी वाले कनेक्शनों की समीक्षा कर आधार कार्ड लिंक नहीं होने पर तत्काल सब्सिडी पर रोक लगा दें। एलपीजी एसोसिएशन अध्यक्ष रंजना सोलंकी ने बताया कि बरेली में सात लाख से ज्यादा घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से करीब पौने दो लाख लोगों ने आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है। एक जनवरी से इन कनेक्शनों की समीक्षा कर सब्सिडी बंद होगी।
वर्जन::
आधार कार्ड लिंक कराने पर ही घरेलू रसोई गैस पर निर्धारित सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए अभियान भी चलेगा। कनेक्शन चेक करने के लिए सभी डीलरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- संजय खन्ना, एरिया मैनेजर आईओसी