फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   garbage dump on police station

सफाईकर्मियों ने आंवला थाने के गेट पर डाला कूड़ा

Sun, 13 Sep 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
garbage dump on police station
आंवला। वासिद की हत्या में सफाई कर्मियों को नामजद किए जाने के बाद से शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार से हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को दिन निकलने से पहले कस्बे का कूड़ा इकट्ठा करके थाने के गेट पर डालकर आवागमन बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना गेट से पहले मोड़ पर एसबीआई की शाखा के सामने भी कूड़ा डालने के कारण दिन भर दुर्गंध से लोग परेशान रहे। हालांकि थाने के गेट के सामने पड़ा कूड़ा कोतवाल ने मजदूर लगवाकर हटवा दिया, लेकिन बैंक शाखा के पास दो जगह कूड़े के ढेर जस के तस लगे रहे। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक एफआईआर से हत्या की धारा नहीं हटाई जाएगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल चार सितंबर को नलकूप कॉलोनी में चोरी के आरोप में तेली मोहल्ले के वासिद को लोगों ने पकड़ लिया था। पेड़ से बांधकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। थाने में दोनों पक्षों के किसी भी कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने घरवालों के साथ वासिद को घर भेज दिया था। जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कुछ सफाईकर्मी भी हैं लिहाजा कुछ संगठनों के साथ सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पूर्व चेयरमैन ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए रंजिशन झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सिंचाई मंत्री के साथ डीआईजी से मिला शिष्टमंडल
पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सफाई कर्मचारियों का शिष्टमंडल डीआईजी से मिला। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। डीआईजी ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांति मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह, नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed