{"_id":"6a8c9f6a06cb1c28db0c64ca","slug":"gangadhar-was-anointed-with-water-amidst-chants-and-cheers-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107838-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जयकारों के साथ किया गंगाधर का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जयकारों के साथ किया गंगाधर का जलाभिषेक
Tue, 25 Aug 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर तड़के से ही गौरी शंकर मंदिर समेत जनपद के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। उन्होंने हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आराध्य को याद करते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गौरी शंकर मंदिर के द्वार सोमवार तड़के 3:00 बजे पूजा-अर्चना के बाद खोल दिए गए। तीसरे सोमवार पर हुई अव्यवस्था के बाद इस बार बेहतर इंतजाम किए गए। तोड़े गए जलपात्रों को लगा दिया गया था। चौथे सोमवार पर हरिद्वार, कछला आदि तीर्थ स्थानों से पवित्र नदियों के जल लेकर आए कांवड़ियों ने जलपात्रों के माध्यम से ही शिवलिंग का जलाभिषेक किया। अन्य शिवभक्तों ने भी भोलेनाथ के जयकारों के साथ गंगाधर का जलाभिषेक-दुग्धाभिषेक किया। मंदिर समिति के मुताबिक, दो-ढाई हजार श्रद्धालु पहुंचे। व्यवस्था के लिए सीओ मीरगंज टीम के साथ सुबह से मुस्तैद रहे। मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में योगदान किया।
नवाबगंज/कुंडरा कोठी/क्योलड़िया/सेंथल। ईधजागीर, राधा-कृष्ण, बालाजी और विशनपुर शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। क्योलड़िया के महेशपुर शिव मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव शक्ति दल के कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर 24 घंटे से कम समय में सेंथल में जलाभिषेक किया। महंत लेखराज मौर्य और कपूरी महंत सुनील कश्यप के नेतृत्व में यह अनुष्ठान विभिन्न मंदिरों में संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कंबर एजाज शानू आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
सिरौली/बिशारतगंज। सिरौली के मोहल्ला सईंदान के प्राचीन शिव मंदिर में तड़के 3:00 बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह 8:00 बजे से हरिद्वार, गढ़, कछला से आए कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बिशारतंगज, गांव सुल्तानपुर और भोजपुर के श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं। संवाद
000000000000000
बाल कांवरियों ने 17 किलोमीटर पैदल चलकर किया जलाभिषेक
फरीदपुर/फतेहगंज पूर्वी। बुखारा रोड स्थित गोपाला सिद्ध शिव मंदिर और पचौमी के पंचेश्वरनाथ मंदिर में दिनभर शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं। मोहल्ला परा निवासी संजीव शर्मा ने भंडारे का आयोजन किया। पहलाऊ मंदिर सहित नगर के अन्य शिवालयों में दिनभर पूजन-अर्चन चला। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर पूजा की। प्रमुख मंदिरों पर विशाल भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। फतेहगंज पूर्वी के बाल कांवड़ियों के जत्थे ने सोमवार को बहगुल नदी से जल लेकर 17 किलोमीटर दूर पचौमी स्थित पंचेश्वरनाथ मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह परंपरा हर वर्ष सावन के आखिरी सोमवार को होती है। कस्बे के लोगों ने पुष्पवर्षा से इस जत्थे का स्वागत किया। व्यापारी संजय गुप्ता ने भंडारा किया। कृष्ण कुमार पाठक, राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। संवाद
0000000000000000000
0000000000
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक
मीरगंज/दुनका/शीशगढ़। गांव कुल्छा खुर्द में कांवड़ सेवा शिविर लगा। गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। हर-हर महादेव के जयकारे लगे। विधायक डॉ. डीसी वर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार आदि ने कांवड़ियों की सेवा की। शीशगढ़, लखा, गुलड़िया सहित अन्य गांवों के शिव मंदिरों में भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। संवाद
0000000000000
सावन के अंतिम सोमवार पर कांवड़ियों का उत्साह, जलाभिषेक
बहेड़ी। हरिद्वार से आए कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत हुआ। बोल बम के जयकारों और डीजे की धुन पर निकले जुलूस पर पुष्पवर्षा की गई। लोगों ने स्टॉल लगाकर शरबत, फल, भोजन, प्रसाद वितरित किया। कांवड़ियों ने विभिन्न शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। नदेली रोड, मुड़िया रोड और बंजरिया रोड पर दिनभर कांवड़ियों का आवागमन रहा। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और सुरक्षा जांची। महाकाल सेवा समिति ने रामलीला मंच पर सेवा शिविर का आयोजन किया। समिति के संरक्षक अमित अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर पूरे सावन माह के लिए लगाया था। इसमें कांवरियों के लिए विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई। संरक्षक अमित अग्रवाल, अध्यक्ष गौरव मित्तल, सचिव सचिन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, महामंत्री मुदित गर्ग, उपाध्यक्ष ललित चंद्र ने सहयोग किया। संवाद
0000000000000000
पुलिस दीवान ने चोटिल कांवड़िये की कांवड़ उठाई
फतेहगंज पूर्वी। बहगुल नदी से सोमवार को पचौमी मंदिर जा रहे एक कांवड़िये के पैर में दर्द हो गया। थाना दीवान नीरज ने 60 लीटर जल की कांवड़ अपने कंधों पर उठाई। लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर पुलिस की सराहना की। संवाद