{"_id":"664be699c9b67dce8c0e8d67","slug":"ganga-expressway-workers-attacked-with-sticks-one-injured-nawabganj-news-c-123-1-sbly1004-119083-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के मजदूरों में चले लाठी-डंडे, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के मजदूरों में चले लाठी-डंडे, एक घायल
Tue, 21 May 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगांव। गंगा एक्सप्रेस-वे के मजदूरों में सोमवार शाम लाठी-डंडे चल गए। उनमें एक मजदूर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी विपिन पुत्र राजेश डंपर चालक है। वह पिछले एक साल से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चालक की नौकरी कर रहा है। सोमवार शाम करीब पांच बजे विपिन डंपर में मिट्टी भरकर गंगा एक्सप्रेस-वे डाल रहा था। वहीं पर कई मजदूर काम कर रहे थे। डंपर निकालने के दौरान उनके ऊपर धूल उड़कर पहुंच गई, जिससे मजदूरों ने चालक के साथ गाली-गलौज कर दी।
डंपर चालक विपिन ने अपने नजदीकी गांव दरावनगर परिवार वालों को कॉल कर दी। कुछ देर बाद उसके गांव से करीब 10-12 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। फिर उन्हाेंने मजदूरों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसमें रामपुर निवासी एक मजदूर घायल हो गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक विपिन और उसके भाई संजय पकड़ लिया। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी एसओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।