फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ganesh ji

गणेश महोत्सव शुरू, घरों और पंडालों में विराजे गजानन

Tue, 03 Sep 2019 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
ganesh ji
बरेली। ‘घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो’ ऐसे ही सुमधुर भजनों के साथ सोमवार को गणेश चतुर्थी पर पडालों और घरों में गजानन प्रतिमा की स्थापना किया गया। गजानन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत यात्राओं और शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, देर शाम विधि विधान से पूजन कर शुभ मुहूर्त में रिद्धि, सिद्धि के प्रदाता देवाधिदेव श्री गणपति का आहन किया गया।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव महाराष्ट्र में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, उसी तर्ज पर अब नाथ नगरी में भी श्री गणपति का स्वागत, स्थापना का क्रम सोमवार को शुरू हो गया है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से श्री गणेश की शोभायात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। श्री गणेश रथ यात्रा को नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाई और दिलीप खंडेलवाल ने भगवान गणेश की आरती उतारी। इसमें अनिल शर्मा का सहयोग रहा। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्टी पैलेस पहुंची। इसमें राधा कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां लोगों का मन बरबस की मोह रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा और जलपान से स्वागत किया। भीषण गर्मी के बाद भी यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा में गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, अजय राज शर्मा, अशोक अग्रवाल, अजीत शर्मा, सुनील खंडेलवाल, रजत शर्मा, सोनू खंडेलवाल, सुधीर खंडेलवाल, पवन अरोरा आदि ने योगदान दिया। भीषण गर्मी के बावजूद भी शोभायात्रा में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

निकाली गई स्वागत शोभायात्रा
श्री गणेश महोत्सव समिति मराठा बुलियन एसोसिएशन की ओर से आलमगीरीगंज बाबूराम धर्मशाला में गणेश प्रतिमा की स्थापना विधि विधान से की गई। इससे पहले महाराष्ट्र से लाई गई श्री गणेश की प्रतिमा की स्वागत शोभायात्रा निकाली गई। जो साहूकारा गेट से बड़ा बाजार, कुतुबखाना होते हुए धर्मशाला पहुंची। स्थापना के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान संस्थापक अनिल पाटिल, दशरथ घाडगे, विजय पाटिल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा का हुआ वितरण
श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर दरगइया गली में 28वां श्री गणेश उत्सव का शोभायात्रा से शुभारंभ हुआ। अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरी महाराज ने श्री गणेश की आरती उतारी और हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की। जो क्षेत्र का भ्रमण कर दरगईया गली में बने पंडाल पर पहुंची। यहां पं. गिरिराज गौड़ और पं. निरंजन तिवारी ने विधि विधान से पूजन किया। यात्रा में विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति की ओर से शील चौराहा पर तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन हुआ। सोमवार को लड्डू यात्रा निकाली गई और फिर पंडाल में प्रतिमा स्थापित हुई। फिर भजन गायकों ने सुमधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। इसके बाद एकएक कर 30 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जानकारी अध्यक्ष अभय भटनागर ने दी।
खंडसारीनाथ मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना
आलमगिरीगंज स्थित बाबा खंडसारीनाथ मंदिर में श्रीगणेश उत्सव का भव्य आरंभ हुआ। आगरा से आई भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा फूलों से सजे रथ से पंडाल लाई गई। प्रांगण में श्रीगणेश का जयकारा गूंज उठा। पुरोहित ने विधिविधान से मूर्ति की स्थापना कर्राई। भजनों से गणपति की उपासना की। महिलाओं ने कई भजन गाए और माहौल भक्तिमय हो गया।
भजन कीर्तन का हुआ आयोजन
श्री आशुतोष धाम संकट मोचन मंदिर शीरा मंडी आलमगीरी गंज में भगवान गजानन की स्थापना हुई। शीरा मंडी के राजा का मंदिर प्रवेश हुआ तो श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर स्वागत किया। शिरीष गुप्ता ने बताया कि अगले 7 दिन तक लगातार चलता सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजन, प्रसाद वितरण होगा। यहां अनूप अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, संजय शर्मा, शरद अग्रवाल व अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

अतिआवश्यक: फोटो:
मंत्रोच्चारण से हुई प्रतिमा की स्थापना
सोमवार को मोहल्ला पंजाबपुरा स्थित बम भोलानाथ मंदिर में विघ्नविनाशक गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इससे पहले मंदिर से गुलाबनगर, बशीर मियां की मजार, गौरीशंकर मंदिर, मोहल्ला चौधरी, रानीसाहब फाटक आदि स्थानों से होते हुए मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके वापस मंदिर पहुंचने पर पं चुन्नू महाराज ने मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान पंकज कुमार, संजय सिन्हा, जुगल किशोर, निशांत संतोषी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed