फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Game in the investigation of dengue: three labs gave different reports in one day

डेंगू की जांच में खेल : एक दिन में तीन लैबों ने दी अलग-अलग रिपोर्ट

Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Game in the investigation of dengue: three labs gave different reports in one day
demo photo - फोटो : अमर उजाला
एक में प्लेटलेट्स 90 हजार दूसरे 2.50 लाख तो तीसरे में आईं 3.63 लाख
विज्ञापन

बरेली। डेंगू से ज्यादा दहशत पैथोलॉजी लैब की भ्रामक रिपोर्ट फैला रही हैं। चूंकि डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं, इसे पता करने का मरीज के पास पैथोलॉजी की टेस्ट रिपोर्ट ही एक मात्र विकल्प है। पर एक ही दिन में अलग-अलग पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट अलग-अलग मिलने से जांच कराने वाले परेशान हैं। प्रकरण पर पीड़ित ने सीएमओ से शिकायत करने की बात कही है।
एयरफोर्स के पास नार्थ सिटी में रहने वाले शशांक मिश्र ने बताया कि बेटे सारस्वत को तेज बुखार आने पर 15 नवंबर को श्रीकृष्ण लीला स्थल के पास स्थित निजी लैब में टेस्ट कराया। डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स 1.82 लाख दर्शाई गईं। शशांक ने एक चिकित्सक से इलाज शुरू करा दिया। 16 से लेकर 19 नवंबर तक उन्होंने रोजाना स्टेडियम रोड स्थित निजी पैथोलॉजी से जांच कराई। 19 नवंबर की जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स 98 हजार आई तो उन्होंने 20 नवंबर को फिर श्रीकृष्ण लीला स्थल स्थित पैथोलॉजी में जांच कराई, इसमें 1.70 लाख प्लेटलेट्स मिलीं। 21 को फिर जांच कराई तो प्लेटलेट्स 2.97 लाख पहुंच गई।
विज्ञापन

22 नवंबर को सुबह करीब 10.40 पर बेटे का फिर स्टेडियम रोड लैब पर जांच कराई तो प्लेटलेट 90 हजार, दोपहर 2.35 बजे श्रीकृष्ण लीला स्थल पर हुई जांच में प्लेटलेट 3.63 लाख, 2.40 बजे राजेंद्रनगर स्थित लैब की रिपोर्ट शाम को मिली। इसमें 2.50 लाख प्लेटलेट्स का पता चला। शशांक का कहना है कि वह अब यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किस रिपोर्ट को सही मानें। मंगलवार को सीएमओ से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed