फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Game in deciding penalty in electricity theft cases

Bareilly News: बिजली चोरी के मामलों में जुर्माना तय करने में खेल

Sat, 03 Jan 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Game in deciding penalty in electricity theft cases
बरेली। बिजली चोरी में दर्ज मामलों में जुर्माना तय करने में खेल किया जा रहा है। पोर्टल पर दर्ज जुर्माना से दोगुनी राशि के नोटिस भेजने के बाद चोरी के आरोपियों से उगाही की जा रही है। बिजली निगम के कई बाबू इस खेल में शामिल हैं। जानकारी होने के बाद भी अधिकारी अनजान बन रहे हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस और एचआर टीम ने पिछले महीनों बड़ी संख्या में मार्निंग रेड कर बिजली चोरी के मामले पकड़े थे। 130 से ज्यादा प्रकरणों में रिपोर्ट दर्ज की गई। बिजली चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जुर्माना तय करने के लिए रिपोर्ट काॅमर्शियल टू अधिशासी अभियंता को भेजी जाती है। अधिशासी अभियंता संबंधित उपभोक्ता के मकान या दुकान पर बिजली भार के अनुसार जुर्माना तय करते हैं। जुर्माना राशि पोर्टल पर दर्ज करने के बाद उपभोक्ता को नोटिस भेजा जाता है।
विज्ञापन

इस नोटिस के साथ ही बाबुओं का खेल शुरू हो जाता है। पोर्टल पर दर्ज जुर्माना राशि से डेढ़ और दोगुने जुर्माने का नोटिस भेज दिया जाता है। उपभोक्ता जुर्माना जमा कर देता है तो उसके लिए एनओसी जारी कर मुकदमा खत्म कर दिया जाता है। डेढ़ और दोगुना जुर्माना राशि का नोटिस लेकर उपभोक्ता जुर्माना अदा करने पहुंचता है कि उससे वसूली की जाती है। रुपये लेकर जुर्माना राशि कम करने की बात कही जाती है। पोर्टल पर दर्ज जुर्माना राशि से ज्यादा रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 हजार का जुर्माना, नोटिस भेजा एक लाख रुपये का
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार निवासी मुन्ना लाल गुप्ता के मकान पर विजिलेंस टीम ने 19 अगस्त को बिजली चोरी पकड़ी थी। उपभोक्ता पर 58 हजार रुपये का जुर्माना और 12 हजार रुपये का शमन शुल्क पोर्टल पर चढ़ाया गया। बाबुओं ने खेल करते हुए एक लाख रुपये का नोटिस भेज दिया। वह जुर्माना राशि जमा करने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि एक लाख का जुर्माना छूट के आधार पर 50 हजार रुपये और शमन शुल्क के 12 हजार लगाकर कुल 62 हजार रुपये जमा करने होंगे। नियमानुसार 58 हजार रुपये के बदले उनको मय जुर्माना 41 हजार रुपये जमा करने थे। मामला खुलने के बाद आनन-फानन में 41 हजार रुपये जमा कर उनके लिए एनओसी जारी कर दी गई।





पोर्टल पर 82 हजार, नोटिस भेजा 1.10 लाख का
नकटिया निवासी राम नरेश के घर पर 11 सितंबर को चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उनके पास 1.10 लाख रुपये के जुर्माना का नोटिस भेजा गया, जबकि पोर्टल पर जुर्माना 82 हजार दर्ज किया गया। राम नरेश ओटीएस के तहत जुर्माना पर मिल रही 50 फीसदी छूट का लाभ लेने के लिए पहुंचे। उनसे 55 हजार रुपये की मांग की गई। पोर्टल पर जुर्माना राशि 82 हजार दर्ज थी। ऐसे में 50 फीसदी छूट के साथ उनको 41 हजार रुपये जमा करने थे। राम नरेश ने बताया कि उनसे जुर्माना की राशि के रूप में 50 हजार रुपये लिए गए, लेकिन रसीद 41 हजार रुपये की दी गई। संवाद
--
जुर्माना निर्धारण और नोटिस जारी करने के संबंध में शिकायत मिली है। जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed