फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Funds for maternal protection of 125 women stuck

Bareilly News: 125 महिलाओं कीे जननी सुरक्षा की धनराशि अटकी

Fri, 27 Dec 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Funds for maternal protection of 125 women stuck
भमोरा/बहेड़ी। भमोरा और बहेड़ी में 125 महिलाओं की जननी सुरक्षा योजना की धनराशि अटक गई है। इसके लिए महिलाओं को कुछ और दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

भमोरा स्थित सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के तहत 105 महिलाओं को राशि नहीं मिली है। सीएचसी पर अप्रैल महीने से अब तक 2145 महिलाओं को जननी शिशु सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन पांच प्रतिशत यानी 105 को लाभ नहीं मिल पाया है।
सीएचसी प्रभारी ने वताया कि जिन महिलाओं के बैंक में खाता नहीं है या आधार में नाम गलत है या कोई और कारण है तो उसे पांच दिन में ठीक कराकर लाभ दिलवाया जाएगा। इसके लिए कोशिश जारी है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 1400 रुपये मिलते हैं। संवाद
विज्ञापन

--
आधार अपडेट और लचर व्यवस्था से रुका भुगतान
बहेड़ी। जननी सुरक्षा योजना के तहत 20 महिलाओंं को मिलने वाला भुगतान रुक गया है। इसका कारण चिकित्सक आधार अपडेट न होने तो आशाएं सीएचसी पर तैनात बाबू द्वारा लचर व्यवस्था अपनाने की कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बार 20 महिलाओं का पैसा इसलिए नहीं मिल पाया है कि उनका आधार अपडेट नहीं था। वहीं, दूसरी ओर गांव में तैनात आशाओं का कहना है कि सीएचसी में तैनात बाबू कोई न कोई बहाना बनाकर जननी सुरक्षा योजना का पैसा रोक लेता है। प्रसूता और उसके परिजनों को बेवजह परेशान किया जाता है। इससे कई बार भागदौड़ करना पड़ता है।


सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आधार न देने के कारण कुछ लोगों की राशि रुक गई है। जल्द ही धनराशि उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। परेशान करने का आरोप उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed