{"_id":"671dea0a96cde9521a0670d6","slug":"fsda-team-destroyed-65-kg-of-adulterated-sweets-in-bareilly-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मिलावटखोर सक्रिय: बरेली में एफएसडीए टीम ने मिलावटी 65 किलो मिठाई कराई नष्ट, 21 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मिलावटखोर सक्रिय: बरेली में एफएसडीए टीम ने मिलावटी 65 किलो मिठाई कराई नष्ट, 21 नमूने भरे
Sun, 27 Oct 2024 12:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:53 PM IST
सार
दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। बरेली में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई जगह छापा मारा। भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई नष्ट कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
बरेली में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए चल रही जांच में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर 21 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। 55 किलो हल्दी और मैदा सीज किया। 65 किलो बर्फी, खोया, छैना और सूजी आदि मिठाई नष्ट कराई।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक बहेड़ी से मैदा का नमूना लेकर 43 किलो मैदा सीज किया। शाही के रस्तोगी स्वीट्स से लौज का एक नमूना लेकर 65 किलो घटिया मिठाई नष्ट कराई।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि इस मिठाई में मिलावट की आशंका पाई गई। मीरगंज से हल्दी पाउडर का एक नमूना लेकर 12 किलो हल्दी सीज की। इसके अलावा शहर के अन्य कई इलाकों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन