{"_id":"6446e6975e2b10a5610e6ec4","slug":"frustrated-for-not-getting-ticket-venting-anger-on-social-media-bareilly-news-c-4-bly1015-135291-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टिकट न मिलने से निराश, सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टिकट न मिलने से निराश, सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास
विज्ञापन
बरेली। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सियासी तस्वीर साफ हो गई है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने टिकट फाइनल कर दिए हैं। दावेदारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। जो दावेदार टिकट से वंचित रह गए हैं, वे सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ जगह लोग प्रत्याशी के विरोध में बैनर लगा रखा है।
कई जगह नाराज कार्यकर्ता बगावती तेवर दिखा रहे हैं। भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता ने प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर गुस्सा निकाला है। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के एक मंडल पदाधिकारी ने लिखा है कि अगर किसी को शादी-ब्याह में दरी बिछवाना हो तो हमसे संपर्क कर सकता है। पोस्ट पर लोगों के पूछने पर नेता जी ने बताया कि वह बहुत निराश हैं। पार्षद का टिकट किसी पार्टी कार्यकर्ता को ही देना चाहिए था, लेकिन बाहरी को दिया गया।
एअरफोर्स क्षेत्र के एक वार्ड में टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। कई लोगों ने बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने का तीखा विरोध किया तो कई लोगों ने टिकट देने में सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद नाराज लोगों को मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। नाराज कार्यकर्ता चुनाव में क्या भूमिका निभाते हैं, यह तो परिणाम आने के बाद ही साफ होगा। कई वार्ड में टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।