फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   French citizens reached near the dam using Google Maps Bareilly police showed them the right way

गूगल मैप ने भटकाया: साइकिल सवार फ्रांसीसी नागरिक बरेली के गांव में पहुंचे, पुलिस ने दिखाया सही रास्ता

Fri, 24 Jan 2025 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

Google Maps News: बरेली में गूगल मैप ने फिर लोगों का भटका दिया। इस बार दो फ्रांसीसी नागरिक गलत रास्ते पर पहुंच गए। रात में उनको भटका देख स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस चौकी पर पहुंचाया। पुलिस ने उन्हें सही रास्ता दिखाया। 

विज्ञापन
French citizens reached near the dam using Google Maps Bareilly police showed them the right way
फ्रांसीसी नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से नेपाल के काठमांडु जा रहे साइकिल सवार दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटककर बरेली के बहेड़ी में गांव चुरैली पहुंच गए। रास्ता भटकने पर गांववालों ने उनको डैम के पास पुलिस चौकी पहुंचाया। फ्रांसीसी नागरिकों की भाषा न समझने से पुलिसकर्मी उनकी समस्या नहीं समझ पाए। मौके पर पहुंचे सीओ ने विदेशी नागरिकों से बात की। तीनों को सुरक्षित रात में रुकवाया गया। शुक्रवार सुबह दोनों फ्रांसीसी नागरिकों को सही रास्ते से टनकपुर के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे। उन्हें साइकिल से नेपाल के काठमांडु जाना था। वो दोनों अगले दिन ही दिल्ली से साइकिल लेकर चल दिए। बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल सवार पर्यटक गूगल मैप के सहारे रास्ता देखकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचाया 
फ्रांसीसी नागरिकों को पीलीभीत होकर उत्तराखंड के टनकपुर के रास्ते काठमांडु जाना था, लेकिन वह रास्ता भटककर बहेड़ी के चुरेली डैम की ओर पहुंच गए। वहां बृहस्पतिवार रात 11 बजे करीब भटके तो स्थानीय लोग उन्हें पुलिस चौकी ले आए। 
विज्ञापन

फ्रांसीसी नागरिकों की फ्रेंच भाषा पुलिसकर्मी नहीं समझ पाए तब एसएसपी अनुराग आर्य तक जानकारी पहुंची। एसएसपी ने फोन पर उनसे बात की। मौके पर सीओ पहुंचे। उनकी समस्या समझी और फिर पुलिस ने उन्हें रात में सुरक्षित रुकवाया। सुबह सही रास्ता बताकर टनकपुर के लिए रवाना किया। 

तीन लोगों की जा चुकी है जान 
बरेली में गूगल मैप से गलत रास्ते पर जाने के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। बीते साल 24 नवंबर को गूगल मैप के सहारे गुरुग्राम से बरेली जा रहे तीन लोगों की कार अधूरे पुल पर चल गई। पुल खत्म होते ही उनकी कार नीचे जा गिरी, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। 

इस मामले में बदायूं के दातागंज कोतवाली में गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद आईआईटी छात्रों की कार टूटी सड़क से नहर में जा गिरी थी। गनीमत रही कि हादसे में छात्रों की जान बच गई थी। अब फ्रांसीसी नागरिक गूगल मैप से गलत रास्ते पर चल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed