फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters withdrew 1.35 lakh from one account and had 70,000 transferred from another.

Bareilly News: ठगों ने एक खाते से निकाले 1.35 लाख, दूसरे से ट्रांसफर कराए 70 हजार

Thu, 08 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters withdrew 1.35 lakh from one account and had 70,000 transferred from another.
बरेली। साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से 2.05 लाख रुपये साफ कर दिए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ पटेल की बजरिया निवासी अशोक कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनका बचत खाता एसबीआई की इंदिरा नगर शाखा में है। चार अक्तूबर की रात उनके खाते से साइबर ठगों ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये फोन पे के जरिये ट्रांसफर किए गए। धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने बैंक से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इधर, सीबीगंज थाना क्षेत्र के कासमपुर निवासी रहीम खां ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को साइबर ठगों ने फेसबुक आईडी के जरिये उनके भाई की गिरफ्तारी की झूठी सूचना दी। उसे छोड़ने के लिए एक क्यूआर कोड भेजकर 70 हजार रुपये मांगे। झांसे में आकर उन्होंंने 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर एक्सपर्ट धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed