{"_id":"690a25d0ce5105a6ef08f8bc","slug":"fraudsters-used-fake-documents-to-obtain-widow-pension-fir-lodged-in-bareilly-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर ली विधवा पेंशन, कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर ली विधवा पेंशन, कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Nov 2025 09:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:56 PM IST
सार
बरेली के आंवला में विधवा पेंशन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मामले में नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आकांक्षा एन्क्लेव निवासी नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति अध्यक्ष यासमीन जहां ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र व आधार कार्ड के जरिये पेंशन फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। कमिश्नर के आदेश पर मामले में नौ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
यासमीन ने आंवला थाना प्रभारी को बताया कि उनको पिछले कई महीनों से आरोपियों द्वारा सरकार की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व विधवा पेंशन में फर्जीवाड़े की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य महिलाओं के नाम पर पेंशन ले रहे हैं। जिनके नाम पर यह फर्जीवाड़ा हो रहा है, उनमें से कई को तो इसकी जानकारी ही नहीं है। यह सब फर्जीवाड़ा जनसेवा केंद्र से चल रहा है।
विज्ञापन
बताया कि मामले की साक्ष्य सहित शिकायत सीओ से सितंबर महीने में की थी। मगर कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी हरीश कुमार, शांतिस्वरूप, सौरभ, सुलदीप, मुनीष, भूरे, नीरज, धर्मादेवी, उषा देवी व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन