फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters created a firm in the name of a laborer and made a turnover of Rs 25 crore

UP: मजदूरी करने वाले व्यक्ति के नाम पर फर्म... सालाना टर्नओवर 25 करोड़ रुपये; हैरान करने वाली है यह खबर

Sat, 17 Feb 2024 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 05:07 PM IST
सार

पीलीभीत के गांव जगीपुर-जैतपुर निवासी रघुवीर सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार को उनके घर जीएसटी की टीम पहुंची। टीम ने उन पर साढ़े चार करोड़ रुपये जीएसटी बकाया बताया। यह सुनकर रघुवीर के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Fraudsters created a firm in the name of a laborer and made a turnover of Rs 25 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने जगीपुर-जैतपुर निवासी मजदूर को 4.5 करोड़ रुपये का बकायादार बना दिया। मजदूर के नाम फर्म बनाकर करीब सालाना 25 करोड़ रुपये का टर्नओवर कर लिया। वाणिज्यकर विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो मजदूर को इसका पता चला। बकायेदारी जानकर मजदूर के होश उड़ गए। उसका कहना है कि वह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। उसने इतनी रकम तो सपने में भी नहीं देखी है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जगीपुर-जैतपुर निवासी रघुवीर सिंह ने बरखेड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से मजूदर और भूमिहीन हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह काम करने के लिए रुद्रपुर और नोएडा गए थे। वहां नौकरी का झांसा देकर एक अनजान व्यक्ति ने उसके सभी कागजात जमा करा लिए थे। शुक्रवार को वाणिज्यकर टीम (जीएसटी) गांव पहुंची और उसके नाम बनी फर्म से करीब 25 करोड़ रुपये के टर्नओवर की जानकारी दी। टीम ने बताया कि उन पर 4.5 करोड़ रुपये जीएसटी बकाया है। यह सुनकर रघुवीर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

पल्ला झाड़ रही थाना पुलिस 
रघुवीर ने उसके नाम पर फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कहा कि किसी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। असिस्टेंट कमिश्नर संजय भटनागर ने बताया कि फर्म रघुवीर के नाम से ही है। दस्तावेजों पर उनका फोटो भी लगा है। अगर किसी ने इनके साथ धोखाधड़ी की है तो वह बरेली कार्यालय जाएं और वहां जाकर अपनी समस्या बता दें। उधर, थाना पुलिस रुद्रपुर का मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed