फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraudster posing as a GST officer stopped a truck and extorted money in Bareilly

Bareilly News: जालसाज ने जीएसटी अफसर बनकर रोका ट्रक, सीज करने की धमकी देकर वसूले दस हजार रुपये

Mon, 03 Nov 2025 07:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 07:00 PM IST
सार

इटावा हाईवे पर जालसाज ने खुद को जीएसटी अफसर बताकर ट्रक सीज करने की धमकी  दी और ऑनलाइन 10 हजार रुपये वसूल लिए। ट्रक मालिक एवं फरीदपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
fraudster posing as a GST officer stopped a truck and extorted money in Bareilly
पीड़ित ट्रक ड्राइवर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खुद को जीएसटी अफसर बताकर एक शातिर ने रविवार को बरेली के फरीदपुर से इटावा जा रहे ट्रक को रोका। ट्रक सीज करने की धमकी देकर दस हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डलवा लिया। सोमवार को एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


फरीदपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के मुताबिक उनकी बहन शाहजहांपुर निवासी रिचा मोंगा ने रविवार दोपहर में कॉल किया। बहन ने बताया कि इटावा में मेरे लकड़ी लदे ट्रक को रोका गया है। जीएसटी अफसर कर एक लाख रुपये जुर्माने की मांग रहे हैं। कॉल कॉन्फ्रेंस पर लेकर बात कराई। फर्जीवाड़ा प्रतीत होने पर फोन काटकर फिर खुद के नंबर से कॉल करने पर जीएसटी अफसर डीएस उपाध्याय लिखकर आने लगा। बहन ने दोबारा कॉल कर बताया कि अब 50 हजार रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन


प्रकरण पर इटावा के अपर आयुक्त ग्रेड-2 से बात की। उन्होंने जांच आदि से इन्कार किया। इधर, फर्जी जीएसटी अधिकारी ने गाड़ी छोड़ने के बदले बहन से दस हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। क्यूआर कोड पर रत्नेश पटेल लिखा था। ये डिटेल जीएसटी अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रमुख सचिव राज्य कर, जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed