फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud with bullion trader, six nominated including alleged inspector

Bareilly News: सराफा व्यापारी से ठगी, कथित दरोगा समेत छह नामजद

Wed, 05 Jul 2023 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 05 Jul 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud with bullion trader, six nominated including alleged inspector
बरेली। सराफा व्यापारी से 7.05 लाख रुपये की ठगी के मामले में किला पुलिस ने कथित दरोगा समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीता कूंचा निवासी संतोष अग्रवाल के पति अखिलेश अग्रवाल की संजय नगर में सराफा की दुकान है। संतोष का कहना है कि उनके पति की दुकान पर दुर्गा नगर का उत्कर्ष सक्सेना काम करता था। उत्कर्ष ने उनके पति को झांसे में ले लिया। उनको भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवा देगा और बैंक से उनका लोन कम करा देगा। उत्कर्ष ने पति को मानवेंद्र शर्मा ने मिलवाया। मानवेंद्र ने खुद को पुलिस विभाग में दरोगा बताया। उसने मनोज से भी मिलवाया। बताया कि मनोज जीएसटी अधिकारी है। झांसे में लेकर उनके पति से 7.05 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। किला पुलिस ने उत्कर्ष सक्सेना, मानवेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज, रिंकू पटेल और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed