फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud report against Canavis MD Kanhaiya Gulati

कैनविज के एमडी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 02 Nov 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against Canavis MD Kanhaiya Gulati
demo photo - फोटो : demo photo
मोटे मुनाफे का झांसा देकर जमा कराई निवेशकों की रकम हड़पने का आरोप
विज्ञापन

बरेली। वाराणसी में थाना आदमपुर के हसनपुर निवासी शमशाद अहमद ने कैनविज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में शमशाद ने कहा है कि कन्हैया गुलाटी की कंपनी ने एक स्कीम शुरू की थी। इसमें एकमुश्त 24 हजार रुपये जमा करने पर 30 महीने तक हर माह दो से तीन हजार रुपये देने का वादा किया गया था। 24 अक्तूबर, 2019 को उन्होंने कंपनी के खाते में 23,998 रुपये जमा किए। मगर उन्हें 2200 रुपये की दर से सिर्फ पांच किस्तें ही दी गईं, जबकि वह इसके बाद भी कंपनी में कई बार में 2.16 लाख रुपये जमा कर चुके थे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब शमशाद ने कन्हैया गुलाटी से संपर्क किया तो उन्होंने जनवरी, 2019 तक धनराशि लौटाने का वादा किया। शमशाद ने इस मामले में कन्हैया गुलाटी पर अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उन लोगों ने अपने रुपये वापस मांगे तो लंबी अवधि का चेक दे दिया गया। जब उन्होंने तुरंत रुपये देने को कहा तो फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके साथ कितनी ठगी
- आफरीन अशरफी, निवासी बल्लोच टोला, सदर जौनपुर - चार लाख रुपये
- शहनबाज सिद्दीकी, निवासी ख्वाजगी टोला, सदर जौनपुर - 1.71 लाख रुपये
- मोहम्मद तौफीक, निवासी बल्लोच टोला, सदर जौनपुर - तीन लाख रुपये
- वसीम अहमद, मदनपुरा, वाराणसी - 1.32 लाख रुपये
- बदरे आलम, निवासी नकी घाट, वाराणसी - 58,553 रुपये
- शरद टंडन, निवासी बल्लोच टोला, सदर जौनपुर - 1.61 लाख रुपये
- इरशाद अहमद, निवासी हसनपुर, वाराणसी - 37,933 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed