फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud of two lakhs in the name of sending to Saudi Arabia

Bareilly News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी

Wed, 18 Sep 2024 07:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs in the name of sending to Saudi Arabia
बरेली। सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक युवक से उसी के गांव निवासी शातिर ने दो लाख रुपये ठग लिए। ठिरिया निजावत खां निवासी नाजरीन ने बताया कि उनका बेटा शिक्षित बेरोजगार है। उनके गांव निवासी रसूखदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके बेटे की सऊदी अरब में नौकरी लगवा देगा। उस शख्स ने उनसे सऊदी भेजने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। काफी समय तक वह उनके बेटे को सऊदी नहीं भेज सका। नाजरीन ने जब अपने रुपये मांगे तो दबंग नाराज हो गया। उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। नाजरीन ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया में नाली के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। गांव निवासी जाहिर अली ने बताया पड़ोसी महशर अली ने उनके घर से निकलने वाली नाली को बंद कर दिया है। जब उन्हें इसका पता चला तो वह नाली साफ करने पहुंच गए। वहां महशर अली उनसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने भाइयों को बुला लिया। सभी ने मिलकर जाहिर अली को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसे बचाने आए घरवालों को भी पीटा। आरोप है कि उनकी मां के कुंडल भी लूट लिए। जाहिर अली, उनकी पत्नी शहनाज, भाई अमीर शाह, बेटी सबीना आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट, मां-बेटे पर रिपोर्ट
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ रोड निवासी शीतला देवी पत्नी विद्याराम ने मारपीट के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 28 अगस्त को उनके पति बेटी को परीक्षा दिलाकर लौटे थे। उन्होंने रास्ते में खड़ी गाय को हटाने के लिए हार्न बजाया था। इसी बात पर उनका पड़ोसी कमल अपने घर से बाहर निकल आया और हार्न बजाने का विरोध किया। उसकी मां मंजू यादव ने गालीगलौज की। बाद में उनके घर में घुसकर मारपीट कर दी। इससे शीतला देवी ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
प्लेटफार्म पर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार


बरेली। जीआरपी ने मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक से चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक चाकू निकला। पूछताछ में उसने अपना नाम देवरनिया निवासी नाफिर अली बताया। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed