फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud of 20 lakhs from radiologist by pretending to be a partner in business

व्यापार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर रेडियोलॉजिस्ट से 20 लाख की ठगी

Mon, 25 Oct 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs from radiologist by pretending to be a partner in business
फ्रॉड - फोटो : pixabay
समझौते के नाम पर दे दी खराब एक्सरे मशीन, चेक भी हो गए बाउंस
विज्ञापन

बरेली। व्यापार में पार्टनर बनाने और मुनाफा दिलाने के नाम पर मढ़ीनाथ निवासी सोनू और सरिता राघव ने डीडीपुरम के डॉ. रजत सक्सेना से 20 लाख से भी ज्यादा की ठगी कर ली। डॉक्टर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डीडीपुरम निवासी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रजत सक्सेना का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2017 में रामपुर के मिलक में अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू किया था। मशीनों के लिए उन्होंने सोनू सिंह और सरिता राघव से संपर्क किया। मशीनें खरीदने के दौरान जान-पहचान बढ़ी तो दोनों साथ में व्यापार करने की बात करने लगे। वर्ष 2018 में आरोपियों ने प्रोजेक्ट फिजिको रेडियोलॉजी टेक प्राइवेट लिमिटेड नाम से व्यापार शुरू करने का झांसा दिया। डॉ. रजत से 20 लाख रुपये देने पर हर महीने 40 हजार रुपये का भुगतान करना तय हुआ। डॉक्टर का आरोप है कि मार्च 2019 तक आरोपी उन्हें हर महीने रुपये देते रहे और फिर न तो मुनाफा दिया, न ही मासिक भुगतान किया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने को कहा तो आरोपियों ने 20 लाख रुपये के एक्स-रे मशीन और पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक देने का एग्रीमेंट किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें खराब मशीन दे दी और रसीद भी नहीं दी। आरोपियों द्वारा दिए गए दोनों चेक भी बाउंस हो गए। इस मामले में डॉ. रजत ने प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed