फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud,Land

नेकपुर जमीन प्रकरणः साहब के दबाव में केस तो दर्ज किया मगर पुलिस ने जांच दबा दी

Sat, 25 Jan 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
fraud,Land
एसडीएम की रिपोर्ट के बजाय पहले एफआईआर दर्ज करने में की थी आनाकानी
विज्ञापन

बरेली। बदायूं रोड पर नेकपुर में सीलिंग की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग करने के मामले में आनाकानी के बाद एसडीएम सदर के दबाव में सुभाषनगर थाना पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई के बजाय मामले को दबा कर बैठ गई है। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने जांच की जिम्मेदारी राजस्व टीम की बताते हुए फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने की जानकारी दी है। हालांकि पुलिस के इस रवैये को लेकर एसडीएम सदर पहले ही इस प्रकरण की रिपोर्ट एसएसपी को भेज चुके हैं।

नकपुर में तहसील प्रशासन की सीलिंग की काफी जमीन खाली पड़ी थी। कुछ दिन पहले एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह के पास ये शिकायत पहुंची थी कि एक बिल्डर इस जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहा है। बताते हैं कि उसे कुछ प्लाटों की बिक्री भी कर दी गई थी। तहसील प्रशासन की रिपोर्ट में भी यह मामला सही मिला था। 16 जनवरी को तहसीलदार आशुतोष गुप्ता की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने राजस्व स्टाफ को सुभाषनगर थाने भेजा था, लेकिन वहां इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहसील टीम का कहना है कि इंस्पेक्टर ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था। एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसएसपी को रिपोर्ट देकर यह संभावना जताई कि इस मामले में बिल्डर के साथ पुलिस की सांठगांठ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सका। फजीहत और फटकार के बाद सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन इस मामले में कार्रवाई तो दूर अब तक जांच तक नहीं की गई है। इंस्पेक्टर ने जांच की गेंद राजस्व टीम के पाले में डाल दी है। जबकि एसडीएम का कहना है कि तहसील अपनी रिपोर्ट दे चुका है। इसमें कोई कार्रवाई पुलिस को अपने स्तर से करनी है।
विज्ञापन


‘इस मामले की रिपोर्ट दर्ज पहले हो चुकी है। इसमें अभी कोई जांच आगे नहीं बढ़ी है। राजस्व टीम के सहयोग से ही इसमें स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।’
- हरीश चंद्र जोशी, इंस्पेक्टर सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed