फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud in land deal FIR lodged against eight accused including meat trader in Bareilly

Bareilly News: जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, मीट कारोबारी और डिश ऑपरेटर समेत आठ आरोपियों पर रिपोर्ट

Wed, 19 Feb 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 12:51 PM IST
सार

बरेली में जालसाजों ने 11.33 वर्ग गज जमीन का सौदा 18 लाख रुपये में किया था, लेकिन एग्रीमेंट में दस्तावेज 34 वर्ग गज के तैयार करा लिए। जब क्रेता को इसका पता तो उन्होंने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Fraud in land deal FIR lodged against eight accused including meat trader in Bareilly
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर मीट कारोबारी व डिश ऑपरेटर समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। जालसाजों ने 11.33 वर्ग गज जमीन का 18 लाख रुपये में सौदा किया, लेकिन एग्रीमेंट में दस्तावेज 34 वर्ग गज के तैयार कराए। गड़बड़ी का विरोध करने पर आरोपियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के घेर जाफर खां निवासी मोहम्मद आमिर खान ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनकी 11.33 वर्गगज जमीन को 34 वर्गगज दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया गया। उसकी मरहूम दादी जुबैदा बेगम के नाम पर 135 वर्ग गज जमीन दर्ज थी, इसमें उसका 11.33 वर्ग गज हिस्सा है। 
विज्ञापन


ऐसे की धोखाधड़ी 
एक फरवरी 2025 को बिचौलिया शम्मू खां, डिश ऑपरेटर अजीम, मीट कारोबारी उवैस कुरैशी और उनके रिश्तेदार चंगेज खां उनके पास आए। इन लोगों ने 18 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया। चार फरवरी 2025 को जब उसे रजिस्ट्री ऑफिस ले जाया गया, तो पहले 11.33 वर्ग गज की जमीन का एग्रीमेंट दिखाया गया। बाद में 34 वर्ग गज के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज में बतौर खरीददार बबलू उर्फ मोहम्मद नाजिम, अदीम खान और गवाह के रूप में अयाज अली खान व गुफरान खान के नाम शामिल किए गए। मोहम्मद आमिर को जब धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और जमीन हड़पने की धमकी दी। छह फरवरी को शम्मू खां, उवैस कुरैशी और अदीम खान उसके घर आए और एग्रीमेंट निरस्त करने के बदले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

इनको किया गया नामजद
बारादरी पुलिस ने कटरा चांद खां निवासी बिचौलिये शम्मू खां, कसाई टोला निवासी डिश ऑपरेटर अजीम, पुराना शहर के काजी टोला निवासी मीट कारोबारी उवैस कुरैशी समेत चंगेज खां, अदीम खान, मोहम्मद नाजिम, अय्याज अली खान, गुफरान खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed