{"_id":"5e18d9328ebc3e87e86b3129","slug":"fraud-bareilly-news-bly391527155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री सुधीर मौर्या की आईडी हैक कर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री सुधीर मौर्या की आईडी हैक कर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
बरेली। पूर्व मंत्री सुधीर मौर्या की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परिचितों से ठगी की कोशिश की गई है। इज्जतनगर थाने में शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में आरोपी की लोकेशन हरियाणा पता चली है।
पूर्व मंत्री सुधीर मौर्या की आईडी से मेसेंजर पर उनके परिचितों को मेसेज भेजकर कहा गया कि वह दिल्ली में हैं। उनके किसी परिचित का एक्सीडेंट हो गया है और उसे इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। एक खाता नंबर देकर उसमें बीस हजार रुपये भेजने को कहा गया। जब परिचितों ने कॉल करने को कहा तो उधर से बताया गया कि अस्पताल में कॉल नहीं कर सकते। इस पर कुछ परिचितों ने मौर्या को सीधे उनके मोबाइल पर कॉल करके परेशानी पूछी तो वह खुद हक्केबक्के रह गए। इसके बाद में उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने इज्जतनगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो