फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

शासन में दबी कंपांउडिंग के खेल में फंसे अभियंताओं की फाइल

Tue, 31 Dec 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
fraud
बीडीए वीसी की संस्तुति के डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। बहुमंजिला इमारत की कंपाउंडिंग में खेल करने को लेकर बीडीए वीसी दिव्या मित्तल ने दो एक्सईएन सहित चार अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। मगर शासन में पहुंचकर यह फाइल दब गई है। शासन ने बीडीए वीसी से इस मामले में चार्टशीट मांगना तो दूर कोई जानकारी तक नहीं की है। इस वजह से दोषी अभियंताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

आईवीआरआई के सामने बहुमंजिला आवासीय ट्यूलिप ग्रेट टावर का निर्माण चल रहा है। बीडीए वीसी दिव्या मित्तल की जांच में सामने आया कि बिल्डर ने बीडीए से अनुमति लेकर नक्शे को दरकिनार कर भवन का मनमाने तरीके से निर्माण करा लिया। जांच में सामने आया कि बीडीए के कई अभियंताओं ने अनाधिकृत निर्माण की कंपाउंडिंग की रकम में भी बंदरबांट कर लिया। इस प्रकरण में तत्कालीन एक्सईएन जहीरूद्दीन (अब लखनऊ में कार्यरत), एक्सईएन मोहनलाल और तत्कालीन चीफ टाउन प्लानर (सीटीपी) आशीष शिवपुरी के साथ अवर अभियंता पीके गुप्ता की भूमिका संदिग्ध मिली। बीडीए वीसी ने नवंबर के दूसरे हफ्ते में चारों अभियंताओं पर कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी। मगर डेढ़ महीने बाद भी शासन से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी अभियंताओं ने सेटिंग कर शासन में रिपोर्ट को दबा दिया है। इसी वजह से अब तक बीडीए वीसी से इन अभियंताओं के खिलाफ चार्जशीट तक नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन


शासन से इस मामले को लेकर कोई पूछताछ नहीं की गई है। हमारी तरफ से रिपोर्ट भेज दी गई है। अब शासन स्तर से ही कोई कार्रवाई होगी।
- दिव्या मित्तल, वीसी बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed