{"_id":"5dd2eff48ebc3e54761778fe","slug":"fraud-bareilly-news-bly384600798","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग से शौचालय के नाम पर वसूल लिए ढाई हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग से शौचालय के नाम पर वसूल लिए ढाई हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाहदाना निवासी दिव्यांग से ठेकेदार ने शौचालय बनवाने के नाम पर ढाई हजार रुपये वसूल लिए और गुणवत्ता भी खराब कर दी। पार्षद रूपकिशोर सैनी के साथ दिव्यांग ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से शिकायत की है।
पार्षद रूपकिशोर के साथ नगर निगम पहुंचे मो. यासीन ने बताया कि वह आंखों से अक्षम हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत उनका शौचालय स्वीकृत हुआ था। मगर ठेकेदार जब निर्माण को पहुंचा तो सुमित नाम के निगम कर्मचारी ने उसे ढाई हजार रुपये देने को कहा। उन्होंने रुपये दे दिए लेकिन इसके बावजूद शौचालय के टैंक की गुणवत्ता खराब कर दी गई। उन्होंने शिकायत करने की बात कही तो शौचालय का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। पार्षद ने बताया कि नगर आयुक्त ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।