फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन पर खर्च की जांच कराएगा शासन

Thu, 07 Nov 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
fraud
बरेली। शासन के निर्देश पर गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन और उस पर हो रहे खर्चों की जांच होगी। इस संबंध में निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए पांच क्षेत्र पंचायतों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की सूची भी भेजी गई है।
विज्ञापन

जिन गोवंश आश्रय स्थलों की सूचना भेजी जानी है, उनमें क्षेत्र पंचायत क्यारा में क्यारा, सैदूपुर, चौबारी, जितौर और उमरिया, बिथरी चैनपुर के म्यूड़ी खुर्द, कलापुर, दीदार पट्टी, मनेहरा, नगीपुर, मुड़िया अहमदनगर, भुता में अठायन, हरेली अलीपुर, खाता, खरदाह, बिधौली, पउनगला, फतेहगंज पश्चिमी में रफियाबाद और भोजीपुरा क्षेत्र पंचायत के गोपालपुर, फरीदापुर रामचरन, मझौआ गंगापुर, अटापट्टी जनूनी में संचालित हो रहे गोवंश आश्रय स्थल शामिल हैं। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को इन सभी जगहों के रिकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कान्हा उपवन मामले की जांच की कोई जरूरत नहीं: डीएम
कान्हा उपवन में कई गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले में डीएम नितीश कुमार ने अपने स्तर से किसी भी तरह की जांच कराने से इंकार किया है। उनका कहना है कि यह मामला नगर निगम का है और इसकी जांच नगर निगम के अधिकारी कर भी चुके हैं, इसलिए इसमें अब नए सिरे से जांच कराने जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस मामले में कमिश्नर ने भी जांच कराने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed