{"_id":"5d76b5a08ebc3e0173476594","slug":"fraud-bareilly-news-bly375491369","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने हड़पी सरकारी रकम, वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने हड़पी सरकारी रकम, वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मीरगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत सैंजना में एक ही गड्ढा खुदवाकर कई शौचालय बनवा देने और अपात्रों को शौचालय का पैसा देने के मामले में डीएम ने ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं।
ग्राम पंचायत में इन घपलों की जांच डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने कराई थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम प्रधान ने शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया और एक ही गड्ढा खुदवाकर उससे कई शौचालय जोड़कर सरकारी पैसा गबन कर लिया। गांव में सीसी रोड और खड़ंजा निर्माण में भी गड़बड़ी मिली। प्रधान और सचिव पर 2016-17 से 2017-18 तक कराए गए कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में जांच अधिकारी को कोई अभिलेख भी नहीं दिखा सके। इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।