{"_id":"5d697cc48ebc3e017f1e4c9d","slug":"fraud-bareilly-news-bly3742222123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सचिव पर गबन के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सचिव पर गबन के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। स्वच्छता मिशन की धनराशि लाभार्थियों को न देकर प्रधान और सचिव ने ठिकाने लगा दी। ग्रामीणों ने सीडीओ से शिकायत की तो मामले की जांच एडीओ पंचायत से कराई गई, जिसमें मामला सही पाया गया। जिस पर बीडीओ ने सचिव और प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकास खंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत मझारा के प्रधान ओमप्रकाश और सचिव अमित प्रकाश को एक साल पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालय निर्माण के लिए 14 लाख 22 हजार रुपये आवंटित हुए थे। इस रकम से प्रधान और सचिव ने पहली किस्त 6-6 हजार रुपये लाभार्थियों को दे दिए। बाकी किस्त एक साल तक प्रधान और सचिव पैसा न होने की बात कहकर टालते रहे। इस पर लाभार्थियों ने ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के बीडीओ प्यारे लाल गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी से भी शिकायत की। मामले में सीडीओ ने बीडीओ प्यारे लाल गंगवार और एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह से जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच में केवल 15 लाभार्थियों को ही दूसरी किस्त के 6 हजार रुपये देने की बात सामने आई। बाकी 10 लाख 49 हजार 600 रुपये प्रधान और सचिव डकार गए। बीडीओ आलमपुर जाफराबाद प्यारे लाल गंगवार की तहरीर पर थाना पुलिस ने सचिव और प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। ब्यूरो