{"_id":"69406549a842518b5a0b17e2","slug":"fourth-charge-sheet-filed-in-court-against-12-accused-including-maulana-tauqeer-bareilly-news-c-4-vns1074-787191-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल
विज्ञापन
बरेली। मौलाना तौकीर रजा समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चौथी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। मौलाना के इशारे पर 26 सितंबर को शहर में जगह-जगह बवाल हुआ था। पुलिस टीम पर हमले कर पेट्रोल बम फेंके गए थे। कुछ स्थानों पर उपद्रवियों ने पुलिस से हथियार भी छीन लिए थे। उसी दिन कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत के पास भी खुराफातियों बवाल किया था। बिहारीपुर चौकी प्रभारी शिवम कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक दरोगा गौरव अत्री ने मामले में चार्जशीट लगाई है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि विवेचक ने मौलाना तौकीर समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा खां, नदीम खां, समीर अली, नफीस, फरहान रजा खां, सफीले अहमद, आरिफ, नदीम, अफजाल बेग, मुनीर इदरीशी, अनीस सकलैनी और फरहद के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। हालांकि, इस मामले में मौलाना तौकीर रजा, अनीस और नफीस को जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।