फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four year old girl murdered by strangulation with thread in Bareilly

धागे से गला घोंटकर बच्ची की हत्या: घरेलू झगड़े ने ली चार साल की मासूम की जान, मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

भमोरा क्षेत्र के गांव नथा गोटिया में चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बच्ची की मां पर लगा है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की अपने पति से अनबन चल रही थी। 

विज्ञापन
Four year old girl murdered by strangulation with thread in Bareilly
आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र में गला घोंटकर चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिग आई। इसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को बच्ची की मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी महिला की अपने पति से अनबन चल रही है। आरोप है कि इसी के चलते उसने अपनी मासूम बेटी का गला घोंट दिया। 

विज्ञापन


गांव नथा गोटिया निवासी दामोदर की शादी पांच वर्ष पूर्व अलीगंज क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी शिवकुमार की पुत्री कमलेश से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद कमलेश अपने पिता शिवकुमार के पास चली गई, जहां उसने पुत्री प्रियंका को जन्म दिया। दामोदर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। इधर, सोमवार को कमलेश अपनी बेटी को लेकर ससुराल नथा गोटिया आ गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली: चौकी इंचार्ज और सिपाही पर लगाए आरोप, SSP ने दोनों को किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार दोपहर हुई थी बच्ची की मौत 

मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मासूम बच्ची की मौत हो गई। इसे लेकर हंगामा हो गया। कमलेश और उसकी सास ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। माना जा रहा है कि बच्ची गले में धागे पहने थी, उसी से गला घोंटा गया। 

बच्ची के चाचा कालीचरण ने बताया कि सोमवार शाम कमलेश चार साल बाद ससुराल आई थी। उसी ने ही भतीजी प्रियंका को गला घोंटकर मार डाला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मां कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची का पिता दिल्ली से वापस आ गया। बुधवार शाम बच्ची के शव को दफना दिया गया। 

मायका पक्ष ने बच्ची के परिजनों पर लगाया आरोप 

महिला के पिता शिवकुमार ने धेवती की हत्या करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बेटी का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। इस वजह से वह मायके में रह रही थी। वह छोटी बेटी को लेकर ससुराल गई थी। वहां बच्ची के परिजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed