{"_id":"683386f37110d933ff0dab05","slug":"four-thousand-patients-were-treated-most-of-them-were-suffering-from-skin-diseases-bareilly-news-c-4-lko1064-648523-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार हजार मरीजों का हुआ इलाज\nज्यादातर त्वचा रोग से रहे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार हजार मरीजों का हुआ इलाज ज्यादातर त्वचा रोग से रहे पीड़ित
विज्ञापन
बरेली। मौसम के मिजाज में दर्ज हो रहा उतार-चढ़ाव सेहत पर भारी पड़ रहा है। रविवार को 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे चार हजार मरीजों में से ज्यादातर वायरल बीमारियों और त्वचा रोग की चपेट में रहे। इन्हें दवा समेत बचाव के उपाय भी बताए गए।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेले में करीब चार सौ बुखार और छह सौ से ज्यादा त्वचा रोग के मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। मलेरिया और डेंगू संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच हुई पर रिपोर्ट निगेटिव मिली। क्यारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह के मुताबिक, आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में गैस्ट्रो के मरीज भी ज्यादा रहे। जिन्होंने पेट दर्द, ऐंठन, उल्टी की समस्या बताई। खानपान नियंत्रित रखने, दूषित पेयजल या बासी भोजन से बचने और खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करने का सुझाव दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार हाइपरटेंशन के 70, नेत्र रोग के 110, पेट के 220, मानसिक संबंधी 48, एएनसी के 180, शुगर के 153 समेत अन्य बीमारियों से संबंधी मरीज पहुंचे। 12 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसमें मोतियाबिंद सर्जरी के लिए आठ, मेडिकल ट्रीटमेंट के चार मरीज रहे। ब्यूरो