फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four teenagers swept away while bathing in the Ramganga villagers rescued three, one drowned

Bareilly News: रामगंगा के नहाने दौरान चार किशोर बहे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, एक की डूबकर मौत

Thu, 28 May 2026 09:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 09:40 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर इलाके में बृहस्पतिवार को रामगंगा नदी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। वह तीन अन्य किशोरों के साथ नदी में नहाया था। उन तीनों को ग्रामीणों ने बचा लिया। 

विज्ञापन
Four teenagers swept away while bathing in the Ramganga villagers rescued three, one drowned
घटना की जानकारी देते तीनों किशोर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर इलाके में बृहस्पतिवार को रामगंगा नदी में नहाने आए चार किशोर तैरकर नदी पार करते समय तेज बहाव के चलते डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने तीन को तुरंत ही बचा लिया। चौथे को करीब दो घंटे बाद खोजा जा सका। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास ही रामगंगा नदी बहती है। बृहस्पतिवार दोपहर गांव निवासी एकलव्य उर्फ ओम (16), बड़े भाई अश्विनी (17) व गांव के ही रजत (12) व सुमित (16) के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय चारों किशोर तैरकर नदी पार करके फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की तरफ आने लगे।
विज्ञापन

नदी के बीच में पहुंचने पर तेज धार की वजह से चारों डूबने लगे। 

वहां मौजूद ग्रामीणों ने तीन किशोरों को बचा लिया। गोताखोरों की मदद से ओम (16) को दो घंटे बाद खोजा जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने धड़कन चलने की बात कही। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव ले आए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून को मनाना था जन्मदिन
नदी में डूबकर जान गंवाने वाले एकलव्य उर्फ ओम का एक जून को जन्मदिन मनाया जाना था। परिवार इसकी तैयारियों में जुटा था। ओम की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया गया। हिम्मतपुर निवासी रजनेश सागर बिजली निगम में संविदाकर्मी हैं। वह वर्तमान में परिवार सहित बरेली के दुर्गा नगर में रहते हैं। 

गर्मी की छुट्टियां होने के चलते वह पत्नी प्रवेश देवी और तीन बेटों अश्वनी, एकलव्य उर्फ ओम तथा लोकेश के साथ अपने पैतृक गांव हिम्मतपुर आए थे। घर में ओम का जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं। इससे पहले ही बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचने के बाद मां बेटे के शव से लिपटकर बेसुध हो गई। पिता रजनेश सागर और भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

दूसरे दिन मिला अजय का शव
फतेहगंज पश्चिमी के ठिरिया खेतल गांव के पास नदी में बुधवार को डूबे गांव उनासी निवासी अजय सोनकर (30) का शव बृहस्पतिवार को उतराता मिला। वह अपने दोस्त राम भजन मौर्य के साथ नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान डूब गए। 

बुधवार को फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी रही, मगर अजय को खोजा नहीं जा सका। बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीण नदी के पास पहुंचे तो शव उतराता देखा। परिजनों ने बताया कि विवाद होने के बाद अजय की पत्नी पिछले करीब छह वर्षों से दोनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed