{"_id":"69b53500ed24f165770b4d90","slug":"four-people-suffer-burns-after-pressure-cooker-explodes-while-cooking-in-bareilly-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिलिंडर नहीं मिला तो मिट्टी के चूल्हे पर पक रहा था खाना, कुकर फटने से मासूम समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिलिंडर नहीं मिला तो मिट्टी के चूल्हे पर पक रहा था खाना, कुकर फटने से मासूम समेत चार झुलसे
Sat, 14 Mar 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:44 PM IST
सार
बरेली में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच एक मजदूर के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सिलिंडर खत्म होने पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाने के दौरान कुकर फट गया, जिससे मासूम समेत चार लोग झुलस गए। मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्चा, पास में खड़े उसके पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी। सिलिंडर खत्म होने पर घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान कुकर फट गया और परिवार के चार लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कैंट के नकटिया निवासी राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी पत्नी नन्ही देवी मिट्टी के चूल्हे पर उड़द-राजमा बना रही थीं। पास में बच्चे बैठे थे। अचानक कुकर फट गया। इससे बेटा कार्तिक, बेटी नेहा, देवांश और नन्ही देवी झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे में छोटा बेटा कार्तिक का पूरा शरीर जल गया है। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- LPG Crisis: रसोई गैस के लिए जद्दोजहद, एजेंसियों पर कहासुनी-धक्कामुक्की, पुलिस की मौजूदगी में बंटे सिलिंडर
विज्ञापन
लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
राम सिंह ने बताया कि करीब दस दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है। लंबी लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। मजबूरी में पत्नी ने मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना शुरू किया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पालते हैं।