{"_id":"5f9d93658ebc3e9bf733c763","slug":"four-people-died-after-car-falling-into-drain-from-a-bridge-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः पुल से नीचे नाले में गिरी कार, चार लोगों की मौत, शव गांव आए तो मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः पुल से नीचे नाले में गिरी कार, चार लोगों की मौत, शव गांव आए तो मचा कोहराम
Sat, 31 Oct 2020 10:10 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
पुल से कार नीचे नाले में गिरने से चार लोगों की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर उर्स जाते समय बिजनौर जिले में एक पुल से कार नाले में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी। चारों के शव शनिवार शाम घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। तीन शवों को आसपास ही दफनाया गया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने बिजनौर के अधिकारियों से बात कर जल्दी पोस्टमार्टम कराने को कहा।
विज्ञापन
शहर के रबड़ीटोला दादूकुआं निवासी तनवीर (32), राजू (40), शहनवाज अली उर्फ छोटू (34) और इफ्तिखार (32) की बिजनौर में शुक्रवार रात मौत हो गई थी। जबकि इनका साथी बबलू बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना के बाद शनिवार रात ही परिवार के लोग बिजनौर चले गए। शनिवार को वहां शवों का पोस्टमार्टम हुआ। बबलू का प्राथमिक उपचार कराया गया। शाम ढले शवों को रबड़ी टोला के चौक में लाया गया। यहां काफी संख्या में लोग पहले से मौजूद थे। परिवार की महिलाएं भी बाहर निकल आईं। मातमी माहौल में चीखें दूर तक गूंज रही थीं।
विज्ञापन
इसके बाद शवों को कब्रिस्तान ले जाया गया। तीन शवों को शाहदाना तो इफ्तिखार के शव को हजियापुर के कब्रिस्तान में दफनाया गया। सैकड़ों लोग जनाजों के साथ चल रहे थे और असर की नमाज में भी शामिल हुए।
विज्ञापन