{"_id":"68f947e65787be2e59047b61","slug":"four-new-dengue-and-five-malaria-patients-were-found-bareilly-news-c-4-vns1074-750767-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डेंगू के चार और मलेरिया के पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डेंगू के चार और मलेरिया के पांच नए मरीज मिले
विज्ञापन
बरेली। रोकथाम के दावों के बीच सप्ताह भर में डेंगू के चार और मलेरिया के पांच नए मरीज मिले। डेंगू मरीजों के आवास समेेत आसपास के क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मलेरिया मरीजों को दवाएं मलेरिया विभाग ने उपलब्ध करा दी है।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार मलेरिया और डेंगू दोनों के ही मरीजों की तादाद घटी है। जबकि जांच का दायरा बढ़ाया गया है। नए मरीज मिलने के बाद जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 25 और मलेरिया के 1918 मरीज मिल चुके हैं। रोग का समय से इलाज शुरू हुआ लिहाजा किसी की हालत गंभीर होने की सूचना नहीं है। प्रभावित इलाकों में इंडोर रेसिड्यू स्प्रे कराया जा रहा है। डोमेस्टिक ब्रीडर्स चेकिंग टीम पूर्व में संवेदनशील रहे क्षेत्रों में सर्वे कर लार्वा नष्ट कराने समेत लोगों को जागरूक कर रही हैं। ब्यूरो