फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four more suspected dengue patients found, samples sent for ELISA test

डेंगू के चार और संदिग्ध मरीज मिले, एलाइजा जांच के लिए भेजे सैंपल

Thu, 09 Sep 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four more suspected dengue patients found, samples sent for ELISA test
घरों में रखे कूलर की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सूद धर्मकांटा और स्टेडियम रोड स्थित दो निजी अस्पतालों में भर्ती हैं चारों संदिग्ध

विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले डेंगू से बच्चे की मौत के बाद अब हर दिन रैपिड जांच में मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुधवार को दो निजी अस्पतालों में भर्ती चार मरीजों की रैपिड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके सैंपल एलाइजा जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं। मंगलवार को एक नौ साल के बच्चे का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसकी अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों मरीज देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन्हें बेहद तेज बुखार था। संदिग्ध मानकर जब इनका रैपिड टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। बुधवार को इनके सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं। दो-तीन दिन में रिपोर्ट मिलेगी। जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने बताया कि रैपिड टेस्ट किट से संदिग्ध मरीज ट्रेस होते हैं, इनकी पुष्टि एलाइजा जांच से ही होती है। बगैर एलाइजा जांच के किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम से पीड़ित छह मरीज मिले हैं। इनमें एक रामनगर, एक फरीदपुर, एक भमोरा और दो मझगवां और एक अन्य व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इन्हें दवाएं मुहैया कराते हुए परिजन को एहतियात बरतने को कहा गया है। बुधवार को संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान के तहत कई इलाकों में फॉगिंग समेत घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मियों ने ट्रेसिंग, ट्रैकिंग का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कुछ कम रहे बुखार पीड़ित

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में बुधवार को बुखार पीड़ितों की तादाद कम रही। ओपीडी में भीड़ भी घटी है। काउंटर पर आम दिनों के सापेक्ष करीब दो सौ कम पर्चे बने। वहीं, 383 लोग बुखार पीड़ित रहे। इन्हें फिजीशियन ने दवाएं मुहैया कराई हैं। परिसर में साफ-सफाई का दौर जारी रहा। साथ ही, कोविड से बचाव के लिए लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुझाव दिए जाते रहे।

शासन की ओर से व्यवस्था की पड़ताल

बुधवार को सीएमओ कार्यालय में बुखार के संबंध में शासन स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। मरीजों को ट्रेस और ट्रैक करने पर जोर दिया गया। संवेदनशील जिले बदायूं और पीलीभीत में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डेंगू मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराने समेत लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने को कहा गया है। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई को चेताया गया है।

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

बरेली। डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चल रहे स्वच्छता और फॉगिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार से एंटी लार्वा फॉगिंग अभियान शुरू होगा। विशेष अभियान के तहत हर दिन नगर निगम के लिए छह वार्डों में सुबह एंटी लार्वा का छिड़काव और शाम को फॉगिंग का कार्य कराया जाएगा। 15 दिन में नगर निगम सीमा के सभी वार्डों में फॉगिंग का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अभियान के तहत बुधवार को बहेड़ी की ग्राम पंचायत उनई, मकरुका और भोजपुर में संचारी रोग अभियान एवं स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत एंटी लार्वा छिड़काव, नालियों की सफाई और झाड़ी काटाने का काम कराया गया। कमिश्नर आर. रमेश कुमार ने मंडलीय समीक्षा बैठक में चारों जिलों के सभी संबंधित अधिकारियों को मुस्तैदी से जिम्मेदारी का अनुपालन करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed