{"_id":"5ec41e1f8ebc3e906c6ef508","slug":"four-more-corona-positives-found-in-khiri-number-of-infected-increased-to-34-bareilly-news-bly4063859113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 34
विज्ञापन
Four more corona positives found in khiri, number of infected increased to 34
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में चार और संक्रमित पाए गए।
लखीमपुर में मंगलवार रात 26 प्रवासी मजदूरों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें चार कोरोना पॉजिटिव और 22 निगेटिव मिले। इन चार पॉजिटिव लोगों में से हरियाणा के गुड़गांव से आया बेहजम के ग्राम बहादुरपुर का एक श्रमिक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में, नवी मुंबई से आया फूलबेहड़ के ग्राम चौरसिया निवासी श्रमिक अपनेे गांव के प्राथमिक स्कूल और मुंबई से आया ब्लॉक फूलबेहड़ का सरवा निवासी श्रमिक डायट राजापुर में क्वारंटीन है। चौथी संक्रमित महिला महाराष्ट्र के ठाणे से आई है, जो सदर तहसील के नौरंगाबाद की रहने वाली है, उसे होम क्वारंटीन किया गया था।
सभी लोग 16 मई को आए थे और अगले दिन उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित क्वारंटीन सेंटर पर हैं। चार नए केस मिलने के बाद अब जिले में मौजूदा संक्रमित मामलों की संख्या 34 हो गई है। जिसमें एक डॉक्टर, 31 प्रवासी मजदूर और दो उनके बच्चे हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 39 मामले मिल चुके हैं, जिसमें पांच लोग ठीक हो चुके हैं।