फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four miscreants arrested for robbing e-rickshaw by giving intoxication in cold drink

कोल्डड्रिंक में नशा देकर ई-रिक्शा लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing e-rickshaw by giving intoxication in cold drink

लूटे गए तीन ई-रिक्शा और नशे की गोलियां बरामद

विज्ञापन
बरेली। नशे की गोलियां मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश पर पुलिस ने सुभाषनगर के सनैया निवासी बड़े, बिथरी के उड़गाजागीर के फईमुद्दीन, बिरिया नरायनपुर के होरीलाल कश्यप और पीलीभीत में बीसलपुर के गांव रसिया खानपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए तीन ई-रिक्शा और नशे की गोलियां बरामद की हैं।
कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे ई-रिक्शा बुक करने के बाद चालक को कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला देते थे। बेसुध होने पर उसे सुनसान जगह उतार देते थे और ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाते थे। इनके कब्जे से कोतवाली क्षेत्र से लूटे गए तीन ई-रिक्शा और नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। बड़े इस गैंग का सरगना है। फईमुद्दीन उसका रिश्तेदार है। गैंग ऐसे नये ई-रिक्शा को लूटते थे, जिनके चालक अधेड़ या बुजुर्ग होते थे।
विज्ञापन

आसपास के जिलाें में 10 हजार में बेचते थे ई-रिक्शा

गैंग को पकड़ने वाले बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी के मुताबिक, लुटेरे नया ई रक्शा और बुजुर्ग चालक को देखकर उसेे बुक कर लेते थे। फिर किसी सुनसान इलाके में ले जाकर ई-रिक्शा रुकवाते थे और इंतजार करने के दौरान बातों में फंसाकर नशीली कोल्डड्रिक पिला देते थे। इसके बाद पीलीभीत या आसपास के किसी जिले में ले जाकर 10 हजार रुपये में ई-रिक्शा बेच देते थे। बेचने का काम राजेंद्र करता था। राजेंद्र और बड़े की मुलाकात दिल्ली में काम करने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed