फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four members of the gang that stole passengers' luggage in trains arrested

Bareilly News: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 06:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Four members of the gang that stole passengers' luggage in trains arrested
चारों आरोपी शाहजहांपुर के, दो महिलाएं भी शामिल, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन

बरेली। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। सभी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं। इनका पुराना आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को जीआरपी ने जंक्शन पर शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव ईशापुर निवासी सुरेश उर्फ मंगल, शिवा उर्फ बाबू उर्फ मंगल, सिंघौली थाने के गांव रावतपुर निवासी राजरानी और रामवती को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी में उनके पास यात्रियों का चुराया गया सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपियों ने कई घटनाओं का अंजाम देने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वह रेलवे स्टेशनों के आसपास झुग्गी बनाकर रहते हैं। यहीं से ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों का सामान चोरी कर ट्रेन से बाहर फेंक देते और बाद में उसे उठा लेते हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह का दावा है कि आरोपी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed