{"_id":"60a80cb4b74b4d5c1e7902b2","slug":"four-including-mother-and-son-died-in-pick-up-and-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पिकअप और कार की भिड़ंत में मां-बेटे समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पिकअप और कार की भिड़ंत में मां-बेटे समेत चार की मौत
Sat, 22 May 2021 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, बिसौली (बदायूं)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 May 2021 01:10 AM IST
सार
- बिसौली में मंडी समिति के सामने हुआ हादसा
- पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए शव
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार रात एक कार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे, चालक और एक रिश्तेदार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पिकअप सवार चालक मौके से भाग निकला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोलागंज निवासी गौरव (26) पुत्र कल्लू शुक्रवार को अपनी वैगन आर कार से ससुराल बिसौली के मोहल्ला मौर्य कॉलोनी आए थे। साथ में उनकी मां मीरा (48), साडू सुमित (23) पुत्र सोहनलाल निवासी बहजोई भी थे। उनकी कार बहजोई के ही चालक कपिल (24) पुत्र चेतन चलाकर लाए थे। बताते हैं कि गौरव की पत्नी प्रीती उर्फ संध्या (22) उनकी ससुराल में थी। प्रीति की कुछ तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह प्रीति को देखने आए थे।
विज्ञापन
इधर से शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने घर बहजोई लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ गौरव की सास सर्वेश (45) पत्नी पृथ्वीराज और पत्नी प्रीती उर्फ संध्या (22) भी थीं। उनकी कार मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के नजदीक पहुंची थी कि इसी दौरान चंदौसी की ओर से तेज गति में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में गौरव उनकी मां मीरा, सास सर्वेश और ड्राइवर कपिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव की पत्नी और साडू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि वैगन आर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पिकअप का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन
उसका चालक भागने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। उसके बाद चारों शव मोर्चरी भेजे गए। हादसे की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने गौरव के परिवार वालों को सूचना दे दी है। वह बहजोई से बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं।