{"_id":"66d3b65aa150eafb070e1527","slug":"four-gics-will-operate-from-the-current-session-bareilly-news-c-4-bly1015-470934-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वर्तमान सत्र से संचालित होंगे चार जीआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वर्तमान सत्र से संचालित होंगे चार जीआईसी
विज्ञापन
- विद्यालय में नवीन प्रवेश के लिए चार अध्यापकों को दी गई जिम्मेदारी
बरेली। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्ववर्ती एमएसडीपी योजना) के तहत बनाए गए चार राजकीय इंटर कॉलेजों का संचालन वर्तमान शैक्षिक सत्र से होगा। इसके लिए चार अध्यापकों को नवीन प्रवेश व संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में डीआईओएस ने संबंधित को पत्र भी जारी किया है।
डीआईओएस के अनुसार चारों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से विद्यालय संचालन, अध्यापन कार्य व नवीन प्रवेश के लिए 31 मार्च 2025 तक के लिए भेजा जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद यह आदेश निरस्त माना जाएगा। जीजीआईसी बहेड़ी की सहायक अध्यापिका जुल्फी हसीब को जीजीआईसी उतरसिया समुखिया बहेड़ी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज अल्हैया के सहायक अध्यापक वरुण कुमार को जीआईसी शीशगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही जीआईसी रिछा के सहायक अध्यापक राकेश कुमार को जीजीआईसी मबई काजियान शेरगढ़ व राजकीय हाईस्कूल नारा फरीदपुर की सहायक अध्यापिका डॉ. प्रवेश कुमारी को जीआईसी फतेहगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कक्षा नौ व 11 के प्रवेश कराए जाएंगे। संंवाद