{"_id":"68055204a36ad23f090eaa91","slug":"four-devotees-set-out-on-a-bicycle-journey-from-kolkata-to-kedarnath-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-934-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोलकाता से केदारनाथ की साइकिल यात्रा पर निकले चार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोलकाता से केदारनाथ की साइकिल यात्रा पर निकले चार श्रद्धालु
विज्ञापन
कोलकाता से केदारनाथ की यात्रा पर जाते श्रद्धालु
मीरगंज। कोलकाता से केदारनाथ के लिए एक महीने की लंबी साइकिल यात्रा पर निकले चार श्रद्धालु रविवार को मीरगंज के नेशनल हाईवे से होकर गुजरे। इन श्रद्धालुओं में कौशिक सरकार, शिव कुमार विश्वास, राजीव और कुंदन शामिल हैं, जो आस्था और संकल्प के साथ यह कठिन यात्रा तय कर रहे हैं।
यात्रियों ने बताया कि वे प्रतिदिन 70 से 80 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं और पूरी यात्रा को लगभग एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। उनके साथ टेंट, खाना और कपड़े सहित जरूरी सामान भी है, ताकि रास्ते में कहीं भी रुककर आराम कर सकें।
इन श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा केवल तीर्थ नहीं, बल्कि साहस की एक मिसाल है। मीरगंज में स्थानीय लोगों ने उनकी यात्रा के प्रति गहरी रुचि दिखाई और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद