{"_id":"69d5807345a2e970fd0fe764","slug":"four-depots-of-the-region-got-84-contract-women-operators-bareilly-news-c-4-bly1053-859336-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिक्षेत्र के चार डिपो को मिलीं 84 संविदा महिला परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिक्षेत्र के चार डिपो को मिलीं 84 संविदा महिला परिचालक
Wed, 08 Apr 2026 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो को 84 संविदा महिला परिचालक मिल गई हैं। इनको नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू कर दिया गया है। रोडवेज की ओर से 28 मार्च को संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती को रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। इसमें 138 महिलाओं ने परिचालक बनने के लिए आवेदन दिया था।
संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आए आवेदनों की जांच और स्क्रीनिंग के लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठित की गई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि 138 महिला आवेदकों में से 84 सफल रही हैं। बदायूं डिपो को सर्वाधिक 44 संविदा महिला परिचालक मिली हैं। इसके अलावा पीलीभीत डिपो को 16 जबकि बरेली और रुहेलखंड डिपो में आवेदन करने वाली 12-12 महिलाएं सफल रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्रों की जांच और स्क्रीनिंग के बाद संविदा महिला परिचालकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण शुरू कर दिया गया है। अब परिक्षेत्र के चारों डिपो में संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मुख्यालय से इसकी तारीख जारी होने का इंतजार है।