{"_id":"63be87dfec7b036de83a26eb","slug":"four-cattle-died-due-to-electrocution-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में बिजली का तार टूटकर गिरा, चपेट में आकर चार गोवंश मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में बिजली का तार टूटकर गिरा, चपेट में आकर चार गोवंश मरे
Wed, 11 Jan 2023 03:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 03:27 PM IST
सार
ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नतीजन मंगलवार की रात बिजली का तार टूटकर गिरने से चार गोवंश मर गए।
विज्ञापन
जमीन पर पड़े मृत गोवंश, घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात किसी समय एलमनगर कटरिया गांव के पास से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आकर चार गोवंश मर गए। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
गांव एलमनगर कटरिया निवासी रामतीर्थ, प्रमोद, रामपाल, सेवाराम ने बताया कि बिजली लाइन के तार काफी नीचे हैं। जर्जर हो जाने के कारण कई बार टूटकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही प्राथमिक स्कूल है। तार टूटने के कारण स्कूली बच्चों के अलावा खेतों पर जाने वालों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत की परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा जानवरों से फसल बचाने के लिए पूरी रात ग्रामीण खेतों में घूमते हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बिजली का करंट लगने से चार गोवंश मर गए।
विज्ञापन