फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four bridges will be built on Bareilly-Lucknow highway

UP News: बरेली-लखनऊ हाईवे पर बनेंगे चार पुल, यातायात को मिलेगी रफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 08:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 08:44 AM IST
सार

बरेली-लखनऊ हाईवे पर चार पुल बनने के बाद हाईवे से रोज गुजरने वाले 25 हजार से अधिक वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। लखनऊ तक आने-जाने में करीब एक घंटे का समय बचेगा।

विज्ञापन
Four bridges will be built on Bareilly-Lucknow highway
बरेली-लखनऊ हाईवे

विस्तार

बरेली-लखनऊ हाईवे पर चार पुल और अंडरपास को जोड़ने के लिए एक अप्रोच मार्ग बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निजी फर्म के साथ इसके लिए 90 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। फर्म को एक साल में निर्माण पूरा कराना होगा। निर्माण पूरा होने के बाद हाईवे से रोज गुजरने वाले 25 हजार से अधिक वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। लखनऊ तक आने-जाने में करीब एक घंटे का समय बचेगा।

विज्ञापन

बरेली से लखनऊ के बीच शाहजहांपुर में गर्रा नदी और सीतापुर जिले में तीन स्थानों पर पुल बनना है। एक स्थान पर अप्रोच रोड बनाकर उसे अंडरपास से जोड़ा जाना है। निर्माण वर्ष 2015 में होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था काम अधूरा छोड़ गई। दूसरी संस्था को काम दिया गया तो वह भी छोड़ गई। एनएचएआई के अफसर बदलते रहे। काम अटका रहा। अब तीसरी फर्म का चयन किया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि फर्म जगदीश सरन जनवरी 2024 तक ये निर्माण कराएगी।

विज्ञापन

इन स्थानों पर होंगे निर्माण
- शाहजहांपुर जिले में गर्रा नदी पर दाहिनी ओर पुल बनना है। वर्ष 2012 में पिलर बनाए गए पर 90 मीटर लंबा पुल नहीं बन सका था।
- सीतापुर जिले में पिरई नदी पर बायीं ओर का 56 मीटर लंबा पुल अधूरा पड़ा है। पिलर खड़े हैं। दोनों तरफ के वाहन एक ओर से गुजरते हैं। जाम लगता है।
- सीतापुर में नवीन चौक पर 2013 में दो लेन पुल बनाने के लिए दो पिलर बनाए गए थे। पुल अभी तक नहीं बन सका है।
- सीतापुर जिले में ही सराय नदी पर फोरलेन पुल नहीं है। टू लेन पुल से वाहन गुजरते हैं। बायीं ओर पिलर खड़े हैं। अब स्लैब डाली जाएगी।
- सीतापुर में बाइपास के निकट 12 वर्ष पहले अंडरपास का स्ट्रक्चर बना दिया गया, लेकिन अप्रोच मार्ग नहीं बनाया। अब 1250 मीटर लंबा अप्रोच मार्ग बनाया जाएगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि बरेली-लखनऊ हाईवे पर चार स्थानोंं पर पुल अधूरे हैं। पिलर बनाए पर स्लैब नहीं डाली गई। नतीजा, एक ओर से ही दोनों ओर का ट्रैफिक गुजरता है। अधूरे काम को पूरा कराने के लिए 90 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed