Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four animals found dead at the cowshed in Mauchandpur village

Bareilly News: मऊचंदपुर गांव की गोशाला में चार पशु मिले मृत

Sun, 29 Nov 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Four animals found dead at the cowshed in Mauchandpur village
हिंदू रक्षा दल ने लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

आंवला। मऊचंदपुर गांव की गोशाला में 100 पशु कम और चार पशुओं के मृत मिलने का मामला सामने आया है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला की दयनीय हालत की शिकायत शनिवार को एक्स पर डीएम सहित तमाम अफसराें से की है। इसमें बताया कि गोशाला में पशुओं को केवल एक समय ही चारा दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को साढ़े ग्यारह बजे गोशाला पहुंचे। वहां उन्हें चार पशु मृत पड़े मिले। गोशाला में 460 पशु पंजीकृत हैं, लेकिन मौके पर 100 पशु कम मिले। यहां हरा चारा नहीं मिला। उड़द वाला भूसा रखा हुआ था, जबकि नियमानुसार गेहूं का भूसा होना चाहिए था। यहां गंदगी का अंबार था।
विज्ञापन

-----
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रोहित, विशाल शर्मा, आकाश राजपूत, सुभाष राजपूत समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 100 पशुओं को ज्यादा दर्शाकर उनके नाम से रकम हजम की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर फोटो साझा किया, जिसमें मृत पशुओं को गड्ढों में ढंग से दफानाया नहीं गया है। इस कारण उनके शव को कुत्ते नोच रहे हैं। कुछ पशु जख्मी हालत में हैं। उनका इलाज नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पशुओं को भरपेट चारा नहीं दिया जा रहा है। चारे की कमी के कारण पशु भूखे रह रहे हैं। उन्होंने मौके पर वीडियो बनाकर सांझा किया है। बीडीओ रामनगर बृजेश कुमार ने कहा कि मामले में वह अपने स्तर से जानकारी करेंगे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूरन पटवाल ने बताया कि मौके पर बीडीओ ने जाकर जांच की। वहां पशु पूरे हैं। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गोशाला में कोई पशु बीमार नहीं : केयरटेकर
केयरटेकर विनोद के अनुसार, गोशाला में इस समय एक भी पशु बीमार नहीं है। पिछले एक महीने में पांच पशु बढ़ाए गए हैं और पिछले एक साल में चार पशुओं की मौत हुई है।
------
बीडीओ को मामले की जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जांच आख्या प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- एसडीएम, सुशील मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed