फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Foundation stone laid for new bridge over Bhakra River

Bareilly News: भाखड़ा नदी पर नए पुल का किया शिलान्यास

Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for new bridge over Bhakra River
मीरगंज। सिंधौली-नरखेड़ा मार्ग पर भाखड़ा नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों का मंगलवार को भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। 15 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का शुभारंभ बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार और मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुल निर्माण से मीरगंज क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात में भाखड़ा नदी पार करने में होने वाली दिक्कतें दूर होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क भी बेहतर होगा। ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। लोगों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed