फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Foundation : police ki pathshala in Islamia inter college

एफआर इस्लामियां कॉलेज में पुलिस की पाठशाला

Sun, 14 Nov 2021 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Foundation : police ki pathshala in Islamia inter college
इस्लामिया इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ सेकेण्ड आशीष प्रताप सिंह।
बरेली। अक्सर यह देखा गया है कि कहीं भी कोई हादसा होने पर लोग पीड़ितों की मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में लग जाते हैं। ऐसा करना न सिर्फ इंसानियत के खिलाफ है बल्कि संवेदनहीनता भी है। हादसा होने पर वीडियो मत बनाइए, घायलों की मदद कीजिए। एंबुलेंस को फोन करिए। यूपी-112 को पर सूचना दीजिए। आपकी इतनी सी मदद ही घायलों को बहुत राहत पहुंचा सकती है। यह बातें शनिवार को एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में किला सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

सीओ ने छात्रों से कहा कि आपमें से कोई सेना में जाना चाहता होगा। कोई पुलिस या प्रशासनिक ऑफिसर बनने का सपना देखता होगा। यह सब कुछ खुद के साथ-साथ समाजसेवा से भी तो जुड़ा है, तो क्यों न आप सभी छात्र जीवन से ही इसकी शुरूआत करें। आप स्कूल से घर आते-जाते अपने आसपास कुछ भी ऐसा होते देखें जो आपको गलत लगता हो तो उसकी शिकायत पुलिस से करें। कानून का पालन करें तो जीवन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सीओ किला ने छात्रों को हेल्पलाइन-1090 के बारे में बताते हुए कहा कि इसे घर में अपनी मां-बहन, मौसी, बुआ सभी के साथ शेयर करें। यदि उन्हें कभी, कहीं कोई परेशानी हो तो वे इस नंबर पर फोन कर मदद ले सकती हैं। खास बात यह है कि इस नंबर पर फोन करने वाली शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य मेजर जावेद खालिद, डॉ. मेहंदी हसन, फरहान अहमद सैफी, मुशाहिद रजा, शाहिद रजा, इमरान आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु-शिष्य का रिश्ता समझाया
सीओ किला ने छात्रों से कहा जीवन में आगे बढ़ना है तो अनुशासित रहें और लक्ष्य तय करें। लक्ष्य की प्राप्ति तभी हो सकेगी जब अनुशासित रहेंगे। महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ संवाद भी सुनाया। कहा, अर्जुन युद्ध के पहले दिन शून्य थे लेकिन श्रीकृष्ण ने गुरु की भांति उन्हें गीता का ज्ञान दिया तो 18 दिन बाद वही अर्जुन महामानव के रूप में उभरे और युद्ध के महानायक रहे। इसी तरह जब आप लोग स्कूल में पढ़ाई करने आते हैं तो आपको समझ नहीं आता है कि क्या पढ़ें, क्या नहीं, ऐसे में गुरु की मदद लेकर आगे बढ़ें, लेकिन बिना अनुशासन के यह संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed