{"_id":"6313ccfc24ec64761a1b62ac","slug":"found-hanging-on-a-tree-in-sheeshgarh-bareilly-news-bly496496559","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशगढ़ में पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशगढ़ में पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज/शीशगढ़। दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेमप्रसंग पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला तो माहौल गरमा गया। पैरों के साथ युवक के हाथ भी पीठ पीछे बंधे होने के बावजूद पुलिस के आत्महत्या बताने पर भड़के ग्रामीणों ने शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर जाम लगा दिया। भारी तनाव देखते हुए कई थानों के फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई। इसके बावजूद 12 घंटे बाद भी रात करीब एक बजे तक जाम लगा हुआ था।
शीशगढ़ के गांव कुतुकपुर में किसान रामधुन सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो सालिकराम के पड़ोसी खेत में एक पेड़ पर युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त गांव जिया नगला के 23 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। पिता आशाराम ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी कि सुनील शुक्रवार रात नौ बजे तक अपनी दुकान पर था। इसके बाद घर आकर सो गया। रात में वह कब घर से बाहर निकला और कौन उसे ले गया, यह उन्हें नहीं पता।
आशाराम ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले सुनील के गांव की ही दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेमप्रसंग पर विवाद हुआ था। ग्राम प्रधान और गांव के लोगों ने इसे शांत करा दिया लेकिन युुवती के घरवाले रंजिश मानने लगे। वे ही शुक्रवार रात घर में घुसकर सुनील को बुला ले गए और फिर हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद भारी तनाव के बावजूद शीशगढ़ पुलिस सुनील के आत्महत्या करने की बात पर अड़ी रही तो ग्रामीण भड़क गए। दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए बहेड़ी, शाही, शेरगढ़ समेत चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी बुला ली गई। सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह की काफी कोशिश के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई। आखिरकार दोपहर साढ़े तीन बजे एसडीएम बहेड़ी अजय कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहकर जाम खुलवाया लेकिन शाम साढ़े पांच बजे भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए फिर जाम लगा दिया।