फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A woman who ran away from her husband s house with children caught in Bareilly

मुझे माफ कर दो!: पति छोड़ अपने आशिक संग भागी महिला को पछतावा, बोली- मुझसे कई गलतियां हुईं... आखिरी बार अपना लो

Sun, 04 Sep 2022 10:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 10:56 AM IST
सार

पुलिस ने महिला को बच्चों समेत उसे बरेली लाने के बाद दोनों बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में महिला के पति ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
A woman who ran away from her husband s house with children caught in Bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में पति के घर से बिना बताए अपने दो बच्चों को ले जानी वाली महिला को पुलिस ने दिल्ली में तलाश कर लिया। बच्चों समेत उसे बरेली लाने के बाद दोनों बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि इस मामले में महिला के पति ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

गुरुवार को कैंट के सदर बाजार में एक रेलवे कर्मी के बेटे और बेटी के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ प्रथम समेत तमाम पुलिस अफसर छानबीन करने पहुंचे। सीओ श्वेता यादव और इंस्पेक्टर कैंट ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक महिला भाई-बहन को ले जाती दिखी। परिवार ने फुटेज देखने के बाद महिला की पहचान बच्चों की मां के रूप में की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR: राजधानी लखनऊ से सटे ये जिले होंगे शामिल, सीएम योगी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि महिला रेलवेकर्मी की पत्नी है। पति से उसका ढाई महीने से विवाद चल रहा है। तब से वह अपने प्रेमी के साथ चनेहटा में रह रही है। दोनों बच्चे महिला के ही है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया तो पता चला कि महिला उसके पास से दो दिन पहले ही जा चुकी है। महिला की बड़ी बेटी से फोन पर हुई बातचीत की डिटेल निकलवाने पर बता चला कि महिल बच्चों को लेकर दिल्ली गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंचकर महिला को बच्चों के साथ बरामद कर लिया।

पति के साथ रहने की जताई इच्छा
दिल्ली से लाने पर महिला ने पुलिस के सामने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। कहा, उससेे काफी गलतियां हुई हैं। इनका उसे पछतावा है।

महिला ने आगे कहा कि आखिरी बार उसे माफ कर पति अपना लें, लेकिन उसके पति ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दोनों को आपस में बातचीत कर फैसला लेने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed